Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन
  • देहरादून

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें ऋषिकेश में 120, डोईवाला में 245 बच्चों ने शिरकत की। प्रतियोगिता के विजेताओं को 27 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को भाजपा के सांगठनात्मक जिले ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। ऋषिकेश में सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास और डोईवाला में आशीर्वाद वाटिका में इस आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों के अंदर से परीक्षा का डर निकाल कर उनकी क्रिएटिविटी को उजागर कर उनके अंदर के कलाकार को जागृत करना है। कहा कि पर्यावरण और जलवायु संरक्षण, स्वच्छता और जीव-जंतु संरक्षण विषय पर हुई आर्ट प्रतियोगिता में ऋषिकेश में 120 और डोईवाला में 245 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 27 जनवरी को पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।
मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, जिला महामंत्री दीपक धमीज़ा, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, राजेश जुगलान, नीलम चमोली, पंकज शर्मा, राहुल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, कपिल गुप्ता, जीएस कैन्तुरा, शिव प्रसाद उनियाल, मनोज, सतीश चौहान, नरेंद्र खुराना, करण पाल, शिव कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार करोड़, 21 लाख की लागत से बनेगी पेयजल योजना
Next: मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.