Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक
  • हरिद्वार

मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में 25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव का विषय-वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस विषय को ध्यान में रखते हुये भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शिक्षण संस्थाओं में दोपहर एक बजे बाद चित्रकारी, निबन्ध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाए। इसके अलावा जनपद के समस्त विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों एवं कार्यालयों के समस्त कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी लेनी है। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन आयोग द्वारा गीत मैं भारत हूं का अनावरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह, एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, एमएनए रुड़की विजयनाथ शुक्ल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री केके गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन
Next: युवा कांग्रेस ने की अवैध निर्माणों पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.