Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंतनगर विवि में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा
  • ऊधम सिंह नगर

पंतनगर विवि में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा

RNS INDIA NEWS 11/10/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई दो महत्वपूर्ण योजनाओं-‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन-का सीधा प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि इन योजनाओं पर 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत देश के कम उत्पादकता वाले 100 जिलों में व्यापक कृषि विकास किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, प्रत्येक खेत तक सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और ऋण व भंडारण सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। वहीं, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के माध्यम से अरहर, उड़द और मसूर जैसी प्रमुख दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत केंद्रीय एजेंसियां पंजीकृत किसानों की संपूर्ण उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदेंगी, जिससे किसानों को निश्चित लाभ मिलेगा। पंतनगर विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया। इस मौके पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलसचिव, विभिन्न अधिष्ठाता एवं निदेशकगण, संकाय सदस्य, कृषक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाइल्ड हेल्पलाइन ने 60 बच्चे सकुशल घर पहुंचाए
Next: 5 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

निर्माण का मलवा सड़कों पर फेंका तो होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.