Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पंत पार्क में अवैध फड़ लगे तो ईओ पर दर्ज होगा केस
  • नैनीताल

पंत पार्क में अवैध फड़ लगे तो ईओ पर दर्ज होगा केस

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
default featured image

नैनीताल। नैनीताल के पंत पार्क में अवैध फड़ लगाने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। नगरपालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंत पार्क क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध फड़ व्यवसायियों को हटाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने कहा कि यदि आगे से यहां हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर फड़ लगाए गए तो उसकी जिम्मेदारी पालिका के ईओ की होगी। लापरवाही बरतने के मामले में ईओ पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। लगातार दूसरे दिन पंत पार्क में फड़ व्यवसायियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। नगरपालिका की टीम ने करीब 16 लोगों का सामान जब्त कर लिया। टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही खाद्य सामग्री की दुकानों से पांच व्यावसायिक और एक घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया है। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पालिका के अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने के मामले में फटकार लगाते हुए अवैध कारोबार को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पंत पार्क क्षेत्र में फैली गंदगी को भी तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए।

पंत पार्क क्षेत्र में अवैध खाद्य सामग्री व फड़ लगने लगे हैं, जिन पर लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अब किसी भी स्थिति में फड़ों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। जो लोग नियम विरुद्ध तरीके से फड़ लगाएंगे, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।    – प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार व टेम्पो की भिड़ंत में 5 लोग घायल
Next: स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

वैंडर कंपनी पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.