Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पानी की टंकी पर चढ़ने पर सुराज सेवा दल कार्यकर्ता और गुरुकुल के दो कर्मियों पर केस
  • हरिद्वार

पानी की टंकी पर चढ़ने पर सुराज सेवा दल कार्यकर्ता और गुरुकुल के दो कर्मियों पर केस

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  मध्य हरिद्वार में जल संस्थान के ओवरहेड टैंक पर चढ़ने के मामले में सुराज सेवा दल का एक कार्यकर्ता और गुरुकुल कांगड़ी विवि के दो कर्मचारी फंस गए हैं। जल संस्थान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि कैंपस में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान उन्हें समर्थन देने के लिए सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। मौके पर कार्यकर्ताओं का विवि प्रशासन का विवाद हो गया था। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता और गुकांविवि के कर्मचारी एकत्र होकर नया हरिद्वार कॉलोनी में पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए थे। उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने समझा-बुझाकर ओवरहेड टैंक पर चढ़े लोगों को नीचे उतारा था, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में विवि से जुड़े अधिकारी ने खेद प्रकट किया था। सोमवार देर रात मामले में नया मोड़ उस समय आया जब जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता प्रशांत कोठारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बृजेश कुमार निवासी जमालपुर, आनंद निवासी पथरी और पप्पू शर्मा निवासी हरिद्वार ताला तोड़कर ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। विरोध करने पर जल संस्थान कर्मचारी के साथ अभद्रता भी कर दी। यही नहीं कर्मचारी को हत्या की धमकी दी गई। आरोप है कि ऐसे में कभी भी किसी भी समय पेयजल में कुछ विषैला पदार्थ मिलाने की संभावना भी बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट के मुताबिक इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बृजेश, आनंद कर्मचारी हैं और पप्पू सुराज सेवा दल से जुड़ा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिमलकोट, झर कोठेरा, कोठेरा गांवों में गुलदार का आतंक
Next: कीटों के चलते फसल में रसायन का इस्तेमाल बना मजबूरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.