Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पानी की किल्लत से जूझ रही सिडकुल की कंपनियां
  • हरिद्वार

पानी की किल्लत से जूझ रही सिडकुल की कंपनियां

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल के आईआईडीसी सेक्टर के करीब एक सौ एमएसएमई छोटे उद्योगों सहित सिडकुल के अन्य सेक्टरों में स्थापित बड़ी संख्या में उद्योग पानी की किल्लत से परेशान है। दिन प्रतिदिन क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। सिडकुल क्षेत्र में पिछले 22 सालों से पानी की सप्लाई एक ओवरहेड टैंक और एक पंपिंग स्टेशन पर निर्भर है। उद्यमियों की कई दफा एक अतिरिक्त ओवरहेड टैंक और नए पंपिंग स्टेशन के निर्माण की मांग के बाद भी संसाधनों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। पानी की सप्लाई बाधित होने पर उद्यमी को अपने स्तर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं। रोशनाबाद के सिडकुल में पानी की सप्लाई बाधित होने के बाद उद्यमियों और कर्मचारियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिडकुल में स्थापित 11 सेक्टर की विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को कंपनी में पानी की कमी से जूझना पड़ता है। जिन छोटे उद्योग में पानी के लिए बोरिंग की व्यवस्था नहीं है। उन उद्योगों की दिक्कतें पानी की सप्लाई ठप होने के बाद ज्यादा बढ़ जाती है। उद्योगों में एक हजार रुपये प्रति टैंकर खर्च कर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था उद्यमियों कर रहे हैं। कर्मचारियों को पीने के पानी, टॉयलेट आदि के लिए परेशान होना पड़ता है। सिडकुल की सड़कों पर भी पानी की व्यवस्था नहीं है। रोशनाबाद क्षेत्र में करीब 2038 एकड़ भूमि पर स्थापित सिडकुल में पिछले 22 साल में उद्योगों की संख्या 550 है। लेकिन पंपिंग स्टेशन और ओवरहेड टैंक की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रनाथ पैदल पथ के सांकेतिक बोर्ड हटाने का विरोध
Next: पुल जटवाड़ा बिजली घर में हुआ ब्लास्ट, चार घंटे बिजली रही गुल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.