Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं: पेयजल मंत्री
  • बागेश्वर

पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं: पेयजल मंत्री

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

प्रति व्यक्ति 55 लीटर पेयजल की उपलब्धता कराएगी सरकार

बागेश्वर। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। वहीं, पानी की कमी को देखते हुए जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। प्रति व्यक्ति 55 लीटर पेयजल की उपलब्धता सरकार कराएगी। रविवार को पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल पहले गरुड़ पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मौके पर मंत्री ने पेयजल संबंधी जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। टीआरसी बैजनाथ में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता ने उन्हें ज्ञापन सौंपे। उन्होंने पेयजल से संबंधित जन समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत,घनश्याम जोशी, जिपंस गोपाल सिंह किरमोलिया, सुनीता आर्या, जेसी आर्या, डीके जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, चंदू थायत, गोदावरी आर्या, जीवंती कांडपाल, गिरीश रावल, दयाल सिंह काला, पूरन सिंह रावत मौजूद थे। इसके बाद पेयजल मंत्री मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनको नगर की समस्याएं बताई। उन्होंने अधिकारियों से जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने तुरंत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर पानी की किल्लत है, वहां प्राथमिकता से आपूॢत करें। टैंकर, घोड़े, खच्चर आदि का प्रयोग भी करें। किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आने वाले दिनों में संकट और गहरा सकता है। इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कुंदन परिहार, प्रमुख गोविद दानू, पुष्पा देवी, मनोज ओली, रवि करायत, प्रकाश साह, नीमा धपोला, कैलाश जोशी, नैन सिंह खेतवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अथरबाड़ी के जंगल में लगी आग, अग्निशमन और वन विभाग के सहयोग से पाया काबू
Next: शादी का झांसा देकर किया तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.