Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित
  • अल्मोड़ा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पांडेखोला पार्क स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी यह विचार कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, इसी सिद्धांत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है तथा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही अधिकांश योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को ही समर्पित हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि आज नगर मंडल के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, अजय वर्मा, दिनेश मठपाल, सलमान अंसारी, नेहा उप्रेती, नमन गुरुरानी, अभिषेक जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Next: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के गले से चेन छीनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.