Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पंचकर्म की डिग्री पर एलोपैथी से इलाज, क्लीनिक सील
  • हरिद्वार

पंचकर्म की डिग्री पर एलोपैथी से इलाज, क्लीनिक सील

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक के साथ बहादरपुर खादर में डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी की। छापेमारी में पंचकर्म चिकित्सा का डिप्लोमा धारी डॉक्टर एलोपैथी से इलाज करता मिला। उसके क्लीनिक में भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं भी मिली हैं। टीम ने क्लीनिक सील कर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गत दिवस बहादरपुर खादर के व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर शिकायत की थी कि गांव में एक प्राइवेट डॉक्टर का क्लीनिक है। उक्त डॉक्टर द्वारा क्लीनिक का बायोमेडिकल वेस्ट गांव से सटे तालाब में डाला गया है। इससे तालाब की हजारों मछलियां मर गई हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा के साथ पहले तालाब पहुंचकर निरीक्षण किया, तो वहां काफी मछलियां मरी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने कथित डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉक्टर के दस्तावेज देखे गए तो पता चला कि डॉक्टर के पास पंचकर्म चिकित्सा पद्धति का डिप्लोमा है, जबकि उसके द्वारा एलोपैथी (अंग्रेजी) पद्धति से इलाज किया जा रहा था। टीम को उनके क्लिनिक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी एंटीबायोटिक व दूसरी दवाएं भी रखी मिली। पूछताछ में डॉक्टर ने तालाब में बायोमेडिकल वेस्ट डाले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद टीम ने डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वर्मा ने बताया कि डॉक्टर के पास अंग्रेजी चिकित्सा संबंधी कोई डिग्री नहीं थी। इसलिए क्लिनिक को सील किया गया है। डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रद्धालु की मौत के मामले में कार चालक पर मुकदमा
Next: अधिवक्ता हत्याकांड में हत्यारों के करीब पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.