Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने को राज्यभर में आंदोलन होगा
  • देहरादून

पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने को राज्यभर में आंदोलन होगा

RNS INDIA NEWS 29/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में गढ़वाल क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की महापंचायत हुई। महापंचायत में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर राज्यस्तर पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। साथ ही सीएम धामी के साथ ही पंचायतीराज मंत्री के बाद सरकार के रुख को देखते हुए विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई जाएगी। जिला पंचायत देहरादून के सभागार में सोमवार को हुई महापंचायत में गढ़वाल के सात जिलों के पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे। पिथौरागढ़ के जिला पंचायत सदस्य और कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया ने बताया कि कुमाऊं मंडल के छह जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों की 24 जनवरी को अल्मोड़ा में महापंचायत हुई। इसमें जो दस सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया, उस पर देहरादून में चर्चा की गई। देहरादून की महापंचायत में पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई। ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के विकल्पों पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि कोविड की वजह से दो साल तक पंचायतों की बैठक तक नहीं हो पाई। ऐसे में इस अवधि को पंचायतों के कार्यकाल से जोड़ना न्यायोचित नहीं है। साथ ही कहा कि सरकार पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाकर एक राज्य एक चुनाव की परिकल्पना को भी सिद्ध कर सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गिरधारी अध्यक्ष व गिरीश महासचिव निर्वाचित
Next: मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी पर गंभीर आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.