Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
  • देहरादून

पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायतीराज निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से शुरू हो गया है। 12 जिलों से पहुंचे त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने एक चुनाव एक पंचायत राज्य के नारे के साथ आंदोलन का आगाज किया। तीनों पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए निदेशालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यक्रम संयोजक जगत मार्तोलिया ने कहा कि कार्यकाल बढ़ाए जाने का कानूनी आधार मौजूद है। सरकार को इस मांग का समर्थन करना चाहिए। सरकार पहले भी अधिसूचना लाकर पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा चुकी है। इस बढ़े कार्यकाल में निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही कार्य करने का अवसर दिया गया। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने कहा कि राज्य सरकार के अध्यादेश या अधिसूचना लाकर कार्यकाल बढ़ाने के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार को एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को स्वीकार करना चाहिए। क्षेत्र प्रमुख संगठन के प्रदेश संरक्षक भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार को इन पंचायतों को दो वर्ष का कार्यकाल देना चाहिए। एक राज्य एक चुनाव लागू होने से राज्य सरकार को भी बार बार अधिसूचना की दिक्कत से राहत मिलेगी। तय हुआ कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। हरिद्वार के पंचायत सदस्यों से भी आंदोलन को समर्थन मांगा गया। विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ललित सुयाल, केदार महर, प्रमोद जोशी, अरविंद पंवार, सत्य हर्षवाल, श्याम सुंदर सौन, पान सिंह नेगी, देवेंद्र भंडारी, खीमानंद बिनवाल, हेमा आर्या, सोवन सिंह, सुंदर सिंह, सुनीता नेगी, मीनू क्षेत्री, बृजमोहन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता का सम्मान करेगी कांग्रेस  : हरीश रावत
Next: बॉक्सिंग में खुशी और कोमल फाइनल में पहुंचे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.