Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता का सम्मान करेगी कांग्रेस  : हरीश रावत
  • देहरादून

जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता का सम्मान करेगी कांग्रेस  : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
harish rawat

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान किया जाएगा। उन्हें पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी। वह सोमवार को भारुवाला ग्रांट वार्ड स्थित राजीव कॉलोनी में ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। उन्होंने उप चुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई भी खिलाई। ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरीश रावत ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के पूर्व सदस्यों, उप प्रधान, राज्य आंदोलनकारी, बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान किया। हरीश रावत ने कहा कि मंगलौर और बदरीनाथ की जीत संगठन की जीत है। कांग्रेस ने एकजुटता के साथ पूरे मन से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज क्षेत्र का विकास भाजपा की वजह से ठप पड़ा है और क्षेत्र की जनता त्रस्त है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ ने कहा कि समय बदलाव का है सिर्फ धर्म के नाम पर वोट मांगने से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। महिलाओं की भागीदारी निश्चित तौर पर संगठन को मजबूती देगी। इस मौके पर हरिद्वार से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत, सुशील राठी, निवर्तमान पार्षद हरिप्रसाद भट्ट, मोहन गुरुंग, रमेश कुमार मंग्गू, सिद्धार्थ वर्मा, कुसुम देवी, बीना देवी, रेखा देवी, सीता थापा, विशम्भर दत्त बौंठियाल, सम्यक जैन, भूपेंद्र धीमान, आयुष गौड़, शमशेर अली, अमित अरोड़ा, ललित थापा, रवि विश्वास राय, डीएस छेत्री, मन बहादुर राणा, ललित थापा, आर तमांग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिसकर्मियों पर डंपर चढ़ाने में नामजद मालिक दबोचा
Next: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.