Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी की रिव्यू याचिका खारिज
  • नैनीताल

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी की रिव्यू याचिका खारिज

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  हाईकोर्ट ने नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी की रिव्यू याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट में गुरुवार को सरकार ने भी जांच रिपोर्ट पेश की। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि टेंडरों में पत्रावली स्पष्ट नहीं है, आधार और लागत का आंकलन नहीं करना वित्तीय अनिमितताओं और उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली-2017 का सीधा उल्लंघन है। वहीं प्रमाण पत्र भी सही से नहीं देखे जाने पर भी वित्तीय अनिमितताएं दिखती हैं। उधर, दो दिसंबर को पालिकाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। संबंधित तथ्यों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की स्पेशल बेंच ने रिव्यू याचिका निरस्त कर दी। जबकि निलंबित अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को अपना निलंबन समाप्त करने के लिए सक्षम अथॉरिटी के समक्ष प्रत्यावेदन देने को कहा है। कहा, सक्षम अथॉरिटी यदि उचित समझे तो निलंबन वापस ले सकती है। मामले के अनुसार नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में नंदा देवी महोत्सव के दौरान दुकानों व झूले संचालन के लिए की गई निविदा प्रक्रिया के खिलाफ काशीपुर निवासी कृष्णपाल भारद्वाज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने इस टेंडर को नियमविरुद्ध बताया। मामले में ठेकेदार रमेश सजवाण को देहरादून के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से जारी वार्षिक टर्नओवर के प्रमाण पत्र पर भी सवाल उठाए। इस याचिका की सुनवाई में हाईकोर्ट ने फ्लैट मैदान में झूलों के टेंडर आवंटन में प्रथम दृष्टया नियमों की अवहेलना मानते हुए झूले के संचालन को बंद करा दिया और पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के अधिकार सीज करते हुए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को निलंबित कर दिया था। जिसके खिलाफ पालिकाध्यक्ष ने रिव्यू याचिका दायर की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम से की अवैध पातन की शिकायत
Next: अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.