Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पालघर में रहस्यमयी तरीके से जलकर खाक हुआ फिल्म स्टूडियो, पांच महीने पहले मिली थी एक्ट्रेस तुनिषा की लाश
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

पालघर में रहस्यमयी तरीके से जलकर खाक हुआ फिल्म स्टूडियो, पांच महीने पहले मिली थी एक्ट्रेस तुनिषा की लाश

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
rns featured image new

पालघर (आरएनएस)। पालघर का शूटिंग स्टूडियो, जहां पांच महीने पहले टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की लाश मिली थी, रहस्यमयी तरीके से आग में जलकर खाक हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर वसई शहर के कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में आधी रात को आग लगने की खबर मिली।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वसई और विरार से दमकल टीमों को भेजा गया था। आखिरकार शनिवार तडक़े करीब चार बजे आग बुझा दी गई। उस समय स्टूडियो में कोई नहीं था और इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने का कारण या शूटिंग स्थल को हुए नुकसान के बारे में अभी ठीक-ठीक जानकारी नहीं है।
इसी स्टूडियो में 24 दिसंबर 2022 को 21 साल की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की लाश मिली थी। वह धारावाहिक ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग कर रही थीं। सेट के एक वॉशरूम में उन्हें फांसी पर लटका पाया गया था, जिसने मनोरंजन जगत में भारी हंगामा मचाया था।
एक दिन बाद उसके प्रेमी शीजान खान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और लगभग तीन महीने जेल में रहने के बाद मार्च में उसे जमानत दे दी गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक अदालत में 9 मामलों का निस्तारण
Next: इंश्योरेंस कंपनी को बीमा की 3.97 की राशि भुगतान करने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.