Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पलायन उत्तराखंड की एक जटिल समस्या : पैन्यूली
  • टिहरी

पलायन उत्तराखंड की एक जटिल समस्या : पैन्यूली

RNS INDIA NEWS 17/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के सदस्य ने भिलंगना ब्लाक मुख्यालय में विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पलायन उत्तराखंड की एक जटिल समस्या है। उच्च व मध्य हिमालय क्षेत्र से लगातार हो रहे पलायन से देश की सुरक्षा खतरे में है। ग्राम्य विकास एंव पलायन आयोग के सदस्य राम प्रकाश पैन्यूली ने बैठक में कहा कि पहाड़ की दुर्गम विशिष्टता को देखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को संवेदनशील होना पड़ेगा, क्योंकि लगातार हो रहे पलायन से तंत्र की कार्य संस्कृति पर प्रश्न चिह्न लगना स्वाभाविक है। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की परिकल्पना इसी उद्देश्य से की गई थी, कि प्रदेश से पलायान पर रोक लगेगी लेकिन राज्य बनने के बाद करीब 35 लाख लोगों ने पलायान किया है। कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में 52 फीसदी आबादी मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर व नैनीताल में निवास कर रही है, जबकि 48 फीसदी आबादी नौ पहाड़ी जिलों में है, जो कि चिंता का विषय है। आयोग सदस्य ने अधिकारियों से क्षेत्र में स्वरोजगार व उन्नतशील किसानों के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने कोविड काल में विभागों द्वारा स्वरोजगार के लिए किए गए प्रयासों की भी जानकारी ली। मौके पर राज्य मंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, सतीश बड़ोनी, तेजराम सेमवाल,दर्शन लाल आर्य,अनुज बहुगुणा,भूपेंद्र सिंह मेहर, रीना,राजेश चौहान आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक, चालक और क्लीनर घायल
Next: कैच दी रेन को बनाएं जन-जन का अभियान : कृतिका कुल्हारी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.