Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पाकिस्तान में शरीफ कैबिनेट के 34 वजीरों ने ली शपथ, 50 ट्रिलियन रुपये का कर्ज सबसे बड़ी चुनौती
  • अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में शरीफ कैबिनेट के 34 वजीरों ने ली शपथ, 50 ट्रिलियन रुपये का कर्ज सबसे बड़ी चुनौती

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। काफी लंबे इंतजार और तरह-तरह की अटकलों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नयी कैबिनेट ने आखिरकार मंगलवार को शपथ ले ली।

कैबिनेट ने ऐवान-ए-सदर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की बजाय सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजारानी ने कैबिनेट के सदस्यों को शपथ दिलायी। अल्वी ने अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण संजारानी ने मंत्रियों को शपथ दिलायी। कैबिनेट में 31 केंद्रीय मंत्री, तीन राज्य मंत्री और तीन सलाहकार हैं।
कैबिनेट डिवीजन ने केंद्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सलाहकारों की एक सूची जारी की थी, जिनमें वे शामिल हैं, जिन्हें सोमवार रात पहले चरण में शपथ दिलायी जानी थी।

इससे पहले, गठबंधन सहयोगियों के बीच इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि क्या वे संघीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, क्योंकि पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ जरदारी ने कहा था कि उनकी पार्टी के सांसद मंत्री पद नहीं लेंगे। जरदारी ने हालांकि बाद में कहा था कि वे चाहते हैं कि पहले उनके दोस्तों को जगह दी जाये। पीएमएल-एन के एक नेता ने कहा कि पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी अगले विदेश मंत्री होंगे हालांकि, बिलावल नवगठित कैबिनेट के सदस्यों में शामिल नहीं हैं।

50 ट्रिलियन रुपये का कर्ज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ दिन पहले कहा था कि मुल्क की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि सरकार के पास देश चलाने के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेशी कर्ज का बढ़ता बोझ और कर की कम वसूली अब ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का मुद्दा बनती जा रही है। इमरान खान ने कहा, ‘हमारे पास देश चलाने को पैसा नहीं है इसलिए हमें कर्ज लेना पड़ रहा है। पहली बार, पाकिस्तान का कुल कर्ज और देनदारी 50.5 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये के पार हो गई है यानी लगभग 283 बिलियन डॉलर। इमरान सरकार ने हर दिन किसी ना किसी संस्था से 1400 करोड़ रुपये उधार लिए थे।

महंगाई झेल रहे देश के नागरिक
पाकिस्तान में हालात ऐसे है कि लोगों को अपना गुज़ारा भी बहुत मुश्किल से करना पड़ रहा है। क्योंकि देश में महंगाई काफी बढ गई है, हर चीज महंगी है। जिस कारण पाक में बनी नई सरकार के लिए देश को विकास की तरफ ले जाना चुनौती से कम नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीलंकाई नागरिक की मॉब लिंचिंग पर कोर्ट सख्त, 6 लोगों को सुनाई सजा-ए मौत, 7 अन्य को आजीवन कारावास की सजा
Next: काबुल में स्कूल के पास हुआ जबरदस्त धमाका, 25 बच्चों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.