Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पाक में श्रीलंकाई नागरिक की हुई लिंचिंग मामले में पत्नी ने लगाई गुहार
  • अंतरराष्ट्रीय

पाक में श्रीलंकाई नागरिक की हुई लिंचिंग मामले में पत्नी ने लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

कोलंबो। पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार दिए गए श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदाना की पत्नी ने पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों सरकारों से न्याय की गुहार लगाई और कहा कि उनका पति निर्दोष व्यक्ति था। कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के नाराज समर्थकों ने एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया और ईशनिंदा के आरोपों पर उसके महाप्रबंधक दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को आग लगा दी थी।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तानी सरकार पर दबाव बढऩे के बीच, 800 से अधिक लोगों पर आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, जबकि पंजाब प्रांत में अब तक गिरफ्तार किए गए 118 लोगों में से 13 प्रमुख संदिग्ध हैं। मुझे अपने पति की निर्मम हत्या के बारे में खबरों से पता चला, बाद में मैंने इसे इंटरनेट पर भी देखा। वह बहुत ही मासूम इंसान थे। उन्होंने कहा, मैं श्रीलंका और पाकिस्तान के नेताओं से अनुरोध करती हूं कि अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर मेरे पति और दो बच्चों को न्याय दिलाएं।
मंत्री नमल राजपक्षे और प्रसन्ना राणातुंगा यहां से करीब 22 किलोमीटर दूर गनेमुल्ला में दियावदाना के आवास पर पहुंचे। इस बीच, पाकिस्तान में श्रीलंका के उच्चायुक्त वाइस एडमिरल मोहन विजेविक्रमा ने कहा कि सोमवार को दीयावदाना के पार्थिव शरीर को लाहौर से कोलंबो ले जाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। श्रीलंकाई संसद और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने घटना की निंदा की और आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री इमरान खान इसमें शामिल सभी लोगों को न्याय के कठघरे में लाने और द्वीप राष्ट्र के बाकी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूएस एबेंसी के कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रहा पाकिस्तान, कई महीने से कर रहा टाल-मटोल
Next: अंडरग्राउंड होने का समय आ गया, चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा सिक्स तो आई जबरदस्त मीम्स की बाढ़

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.