Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म प्रेम गीत 3
  • मनोरंजन

पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म प्रेम गीत 3

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

बीते कुछ सालों में दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी में रिलीज करने का ट्रेंड बढ़ा है। हिंदी के दर्शक भी इन फिल्मों को हाथोंहाथ लेते हैं। जब तक फिल्में मनोरंजन कर रही हैं, उनकी मूल भाषा से फर्क नहीं पड़ता। इसी ट्रेंड में अब एक और इंडस्ट्री का नाम शामिल होने वाला है। नेपाली फिल्म इंडस्ट्री भी जल्द ही भारतीय दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है। पहली इंडो-नेपाली फिल्म प्रेम गीत 3 23 सितंबर को हिंदी में रिलीज होगी।
इस घोषणा के साथ फिल्म के निर्माताओं ने प्रेम गीत 3 का एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया है जिसमें नेपाल के जानेमाने अभिनेता प्रदीप खडक़ा नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में फिल्म के रिलीज के साथ ही फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। इसका ट्रेलर 1 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। भारतीय फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसका पोस्टर ट्वीट करके इसके रिलीज की घोषणा की है।
प्रेम गीत 3 नेपाल के सुपरहिट प्रेम गीत फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों भागों में अभिनेता प्रदीप खडक़ा नजर आए हैं। तीसरे भाग में भी प्रदीप मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। प्रेम गीत 3, प्रेम गीत और प्रेम गीत 2 से अलग एक भव्य पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसका बजट भी पिछली दोनों फिल्मों से बड़ा है। इस पहली नेपाली फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मिलने वाली प्रतिक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।
अभिनेता प्रदीप खडक़ा फिल्म के भारतीय सिनेमाघरों में उतरने से काफी उत्साहित हैं।
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, यह मेरे लिए नए जन्म जैसा है। मुझे एक नई पहचान मिलेगी। 50 सालों में पहली बार एक नई दुनिया में नेपाली फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व हो रहा है जिसका मैं हिस्सा हूं। मुख्य अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरुंग की यह पहली फिल्म है। पहली फिल्म की इस उपलब्धि से वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।
भारतीय फिल्ममेकर सुभाष काले प्रेम गीत 3 के प्रोड्यूसर हैं। वह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। सुभाष का कहना है कि नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में बनती हैं। अगर हिंदी के दर्शक साउथ की फिल्मों को खुली बाहों से स्वीकार किया है तो वे नेपाली फिल्मों को भी स्वीकारेंगे। फिल्म में भारतीय गायक अंकित तिवारी, पलक मुच्छल, राहत फतेह अली खान द्वारा गाए गाने भी शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 28 साल बाद फिल्म सेल्फी में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ गाने को रीक्रिएट करेंगे अक्षय कुमार
Next: मद्रास हाईकोर्ट ने पनीरसेल्वम के पक्ष में फैसला दिया, ईपीएस गुट से बढ़ सकती है तकरार

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.