Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
  • चम्पावत

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

चम्पावत। बाराकोट ब्लॉक के नौमाना गांव में एक युवक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बाराकोट के नौमाना गांव निवासी महेश चन्द्र जोशी (38) पुत्र ज्वाला दत्त गुरुवार शाम गांव में चल रहे गौरा महोत्सव में शामिल होने जा रहा थे। घर से कुछ दूर पहुंचने पर एकाएक पहाड़ी से गिरा बोल्डर महेश के सिर पर जा लगा। इससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल महेश को लेकर लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर की देखरेख में डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में मृतक का रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता हैकि मृतक महेश के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी, शंकर दत्त, भैरव दत्त, उमेश जोशी, ललित मोहन जोशी, मनोहर जोशी आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 अगस्त
Next: विधायक गड़िया पहुँचे आपदा ग्रस्त सड़क का मौका मुआयना करने

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.