Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पदों की बंदरबांट से क्या साबित करना चाहते हैं त्रिवेंद्र ? : भावना पांडे
  • देहरादून

पदों की बंदरबांट से क्या साबित करना चाहते हैं त्रिवेंद्र ? : भावना पांडे

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

पदों की बंदरबांट से बेहतर होता कि संविदाकर्मियों का वेतन बढ़ा देती सरकार

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने त्रिवेंद्र सरकार द्वारा हाल में बांटे गये दायित्वों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार रेवडिय़ों की तर्ज पर पद बांट रही है। आखिर चुनाव से दस महीने पहले इस तरह पदों की बंदरबांट से त्रिवेंद्र साबित करना क्या चाहते हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश पहले ही कर्ज में आकंठ डूबा है, ऐसे में त्रिवेंद्र सरकार दायित्वधारियों के बोझ भी जनता पर थोप रही है। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने सवाल उठाया कि आखिर त्रिवेंद्र सरकार ने चार साल तक दायित्वों का बंटवारा क्यों नहंी किया? क्यों वो 40 से भी अधिक विभागों पर कुंडली मार कर बैठे रहे? क्यों नहीं तीन मंत्रियों को पद सौंपे गये? यदि समय पर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाता तो संभव है कि जनता के कुछ विकास कार्य हो सकते थे, लेकिन त्रिवेंद्र को तब भाजपा में ही विद्रोह का भय था, इसलिए उन्होंने न तो मंत्रिमंडल का विस्तार किया और न ही दायित्व बांटे। अब अचानक चुनाव नजदीक देख भाजपाइयों को खुश करने के लिए जनता की बलि दी जा रही है। भावना पंाडे ने कहा कि सरकार को सीएम, मंत्रियों और दायित्वधारियों के निजी स्टाफ पर होने वाले खर्च पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री के निजी क्लर्क को 98 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है तो दूसरी ओर स्कूलों में नौनिहालों को भोजन कराने वाली भोजनमाता को डेढ़ हजार महीने की पगार दी जा रही है। भावना ने कहा कि जब प्रदेश 60 हजार करोड़ के भारी-भरकम कर्ज तले दबा है तो ये दायित्वधारियों पर खर्च क्यों? उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार को सुझाव दिया कि दायित्वधारियों से अधिक वोट कर्मचारियों के हैं। उपनल, शिक्षा मित्र, स्वास्थ्य कर्मी, भोजनमाता, आंगनबाड़ी वर्कर , आशा वर्कर का वेतन बढ़ा देते या उन्हें समय पर वेतन देते तो संभव है कि ये लोग भाजपा को दोबारा वोट दे देते। स्थानीय लोगों को पदों की बंदरबांट के तरीके को जनता खूब समझ चुकी है। भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को बरगला नहीं सकते हैं। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि जनता अब भाजपा-कांग्रेस के झांसे में नहंी आएगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की महिलाएं और युवा इन दोनों दलों को सबक सिखाने का काम करेंगी। तीसरा विकल्प जल्द ही जनता के पास होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैंक में डूबने से दो साल के मासूम की मौत
Next: दून हाट में आप कर सकते हैं मनपसंद चीजों की खरीदारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.