Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर 18.30 लाख हड़पे, 2 महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर 18.30 लाख हड़पे, 2 महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 04/03/2022
rns featured image new

काशीपुर। हायर एजुकेशन के लिए विदेश भेजने के नाम पर एक युवती से 18.30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के टांडा धनौरी मुस्तकम निवासी भगवंत सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसने वर्ष 2020 में अपनी बेटी करमजीत कौर को हायर एजुकेशन के लिए कनाडा भेजने के लिए अपने दूर के रिश्तेदार व बेटे के मित्र मनकीरत सिंह पुत्र सुलविन्दर सिंह निवासी पईपुरा थाना बिलासपुर व गुरजिन्दर सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी ग्राम विशनपुरी थाना खजुरिया जिला-सगपुर से बात की। दोनों ने अपने मित्र गुरबाज सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मशबरगज थाना-खजुरिया जिला रामपुर स्वामी फ्लाई ओवरसीज रुद्रपुर से बात करवाई। यहां फ्लाई ओवरसीज की स्वामी करमजीत कौर व उसके पति बलवंत सिंह ने झांसे में लेकर अलग-अलग किस्तों में 18.30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 28 अगस्त 2021 को उसकी बेटी करमजीत कौर को कनाडा भेजा गया। जैसे ही उसकी बेटी कनाडा एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर पता चला आरोपियों ने जिस यूनिवर्सिटी में बेटी को भेजा था वहां करमजीत की ना तो फीस जमा थी और ना ही कनाडा की जीआईसी फीस जमा की गई थी। वहां पर पीड़ित भगवंत के साले की बेटी ने अपनी जमानत पर उसकी करमजीत को रिहा करवाया। उसे मामले की सुनवाई तक अपने घर रखा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्‍तराखंड में कोरोना के 48 नए केस
Next: मुर्गों से भरा वाहन पलटा, डेढ सौ मुर्गों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.