Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पढ़ाई छोड़ छात्राओं ने क्लस्टर योजना के विरोध में रैली निकाली
  • पिथौरागढ़

पढ़ाई छोड़ छात्राओं ने क्लस्टर योजना के विरोध में रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 14/07/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। जिले में क्लस्टर योजना के विरोध में अभिभावकों के साथ अब बच्चे भी सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। कनालीछीना जीजीआईसी की छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ क्लस्टर योजना के खिलाफ बाजार में रैली निकाली। आक्रोशित छात्राओं ने कहा कि उन्हें क्लस्टर विद्यालय नहीं चाहिए। उन्होंने सरकार से जीजीआईसी को योजना के तहत अन्य किसी विद्यालय में समायोजित न किए जाने की मांग की है। कनालीछीना में शिक्षक-अभिभावक संघ के नेतृत्व में छात्राएं एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए बाजार में रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं और अभिभावक हेमा कापड़ी, विमला देवी, रेखा देवी, पूजा देवी, ममता देवी, जानकी देवी सहित अन्य लोगों ने कहा कि सरकार क्लस्टर विद्यालय के नाम पर सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विद्यालय में पढ़ने के लिए बच्चे कैसे रोजाना दस से 15 किमी की दूरी तय करेंगे। उन्होंने कहा योजना के नाम पर न शासन-प्रशासन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे निजीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभिभावकों ने कहा कि अगर जीजीआईसी को क्लस्टर योजना से नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिगरेट-तंबाकू जैसी चेतावनी के साथ बेचे जाएंगे समोसे-जलेबी समेत कई चीजें
Next: 20 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव ड्यूटी अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.