Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • पांव फिसलने से शारदा नहर में डूबा ग्रामीण, मौत
  • चम्पावत

पांव फिसलने से शारदा नहर में डूबा ग्रामीण, मौत

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।   धनुषपुल पर पांव फिसलने से शारदा नहर में गिरे एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यक्ति की पहचान मझगांव, देवीपुरा निवासी ग्रामीण के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति बुधवार को साइकिल लेकर नगर किनारे- किनारे पैदल चल रहा था कि अचानक पांच फिसल गया। घटना बनबसा से सात किमी दूर खटीमा की तरफ शारदा नगर में हुई है।
शारदा बैराज चौकी प्रभारी ललित पांडेय ने बताया कि 75 वर्षीय धर्मपाल सिंह पुत्र बाबू पाल सिंह निवासी मझगांव, देवीपुरा बनबसा दोपहर को साइकिल से धनुषपुल में नहर किनारे से पैदल साइकिल लेकर गुजर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर शारदा नहर में डूब गए। ग्रामीण के डूबने की सूचना पुलिस को देवीपुरा के ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने दी। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद नहर किनारे कुछ दूरी पर ग्रामीण धर्मपाल का शव बरामद किया जा सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल टनकपुर भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा
Next: दोराहा यूपी बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की पाड़ टूटी, 2 मजदूरों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.