Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दोराहा यूपी बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की पाड़ टूटी, 2 मजदूरों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

दोराहा यूपी बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की पाड़ टूटी, 2 मजदूरों की मौत

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   शिकारपुर बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की पाड़ टूटने से तीन श्रमिक करीब 40 फिट ऊंचाई से नीचे गिर गए। घायलों को काशीपुर के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो श्रमिकों को मृत घोषत कर दिया। तीसरे घायल की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।
बाजपुर दोराहा से यूपी बॉर्डर पर एक बहुमंजिला होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। लोनी, दिल्ली से आए मिस्त्री और मजदूर वहां निर्माण कार्य में लगे हुए थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे होटल की तीसरी मंजिल की पाड़ पर खड़े तीन मजदूर अकबर अली 45 वर्ष पुत्र वजीर, मोहसिन 40 वर्ष तथा आसिफ अचानक पाड़ टूटने से नीचे गिर पड़े। हादसे में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को काशीपुर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों अकबर और मोहसिन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर मेराज हुसैन ने बताया कि आसिफ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी पर स्वार के सीओ संगम कुमार, कोतवाल संदीप त्यागी व नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। कोतवाल संदीप ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूचना पर पहुंचे काशीपुर के एसआई अजीत सिंह, चित्रगुप्त ने दोनों श्रमिकों के शव कब्जे में ले लिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांव फिसलने से शारदा नहर में डूबा ग्रामीण, मौत
Next: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक, जंगल में छोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.