Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • विद्युत जामवाल के फैंस के लिए खुशखबरी, इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म ‘सनक’
  • बॉलीवुड

विद्युत जामवाल के फैंस के लिए खुशखबरी, इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म ‘सनक’

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

विपुल अमृतलाल शाह और ज़ी स्टूडियोज की फिल्म ‘सनक-होप अंडर सीज’ भारत के सबसे बड़े प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित विद्युत जामवाल और बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा की फिल्म जल्द ही डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम होगी. इस घोषणा के साथ निर्माताओं ने एक नया पोस्टर भी लॉन्च किया है जिसमें विद्युत हाथों में बंदूक पकड़ कर मिशन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.
विद्युत फिल्म में सेंट्रल किरदार निभा रहे हैं. वहीं वह अपने करियर में पांचवीं बार विपुल शाह के साथ फिल्म कर रहे हैं. कुछ महीने पहले लॉन्च हुए ‘सनक’ के दिलचस्प पोस्टर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब नए पोस्टर ने दर्शकों को वास्तव में जिज्ञासु कर दिया है क्योंकि वे इसके बाद आने वाले रोमांच और ट्विस्ट का इंतजार कर रहे हैं.
विद्युत जामवाल, चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और रुक्मिणी मैत्रा (जो बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं) अभिनीत, ‘सनक-होप अंडर सीज’ को ज़ी स्टूडियोज द्वारा सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है. यह विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फि़ल्म है जो कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित है. जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी.
विद्युत जामवाल ने हाल ही में नंदिता मेहतानी से सगाई की है. उनके सगाई करने के अंदाज पर भी पूरी मीडिया में खबरें हुईं क्योंकि भारत में मार्शल आर्ट्स के किंग के रूप में मशहूर विद्युत जामवाल ने अनोखे अंदाज में नंदिता को सगाई की अंगूठी पहनाई थी.
विपुल शाह द्वारा निर्देशित, सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड ने कुछ दिलचस्प सिनेमा के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है. इस बार ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से, उनका प्रोडक्शन ‘सनक-होप अंडर सीज’ एक्शन से भरपूर दृश्यों के साथ भावनात्मक यात्रा को सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव
Next: सलमान और आयुष की अंतिम जी5 पर होगी रिलीज, सिंगल स्क्रीन पर भी आएगी फिल्म

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.