Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • ऑस्कर के लिए पहुंची आरआरआर, 14 श्रेणियों में नामांकन के लिए एंट्री
  • मनोरंजन

ऑस्कर के लिए पहुंची आरआरआर, 14 श्रेणियों में नामांकन के लिए एंट्री

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए न भेजे जाने पर प्रशंसक मायूस थे। इस फिल्म को न चुने जाने के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की आलोचना भी हो रही थी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने फिल्म को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजने का फैसला किया। निर्माताओं ने 14 श्रेणियों के लिए फिल्म की एंट्री भेजी है।
निर्माताओं ने  आरआरआर को फॉर योर कंसिडरेशन (एफवाईसी) कैंपेन के तहत ऑस्कर के लिए आगे बढ़ाया है। शुक्रवार को लॉस एंजेलिस में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (डीवीवी दनैय्या), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (जेआर एनटीआर और रामचरण) समेत कुल 14 श्रेणियों के लिए एफवाईसी में भेजा गया है। फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आलिया भट्ट और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अजय देवगन का नाम भी भेजा गया है।
इनके अलावा फिल्म सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले, ऑरिजिनल सॉन्ग, म्यूजिक, एडिटिंग, सिनेमेटोग्राफी, साउंड प्रोजक्शन डिजाइन, वीएफएक्स, कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग की श्रेणी में भी दावेदारी के लिए चुनी गई है।
फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। इसमें राम और एनटीआर मुख्य भूमिका में दिखे हैं। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसमें आलिया और अजय का शानदार कैमियो भी शामिल है। 450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी।
फिल्म को भारत के अलावा विदेशी दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया है।  आरआरआर 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है। इससे पहले दंगल और बाहुबली 2 ने यह कीर्तिमान रचा था।
ऑस्कर 2023 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक रूप से गुजराती फिल्म द छेल्लो शो को चुना गया है। फिल्म का मुख्य किरदार एक बच्चा है जो चाय बेचता है। इस बच्चे का सपना है कि वह एक दिन बड़े पर्दे पर फिल्म देखे। इसके लिए वह हर संभव कोशिश करता है। इस बच्चे के मासूम सपने के जरिए फिल्म चुपके से एक प्यारा सा संदेश दे जाती है। फिल्म कॉपी होने को लेकर विवादों में भी है।
फिल्म के चयन के लिए पहले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया देश के सभी फिल्म एसोसिएशन को अपनी ओर से फिल्म भेजने के लिए निमंत्रण भेजता है। इसके बाद चयनकर्ताओं की समिति भेजी गई सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग करती है और किसी एक फिल्म का चुनाव करती है। यदि फिल्म सभी मानकों को पूरा करती है तो उसे स्वतंत्र रूप से भी ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजा जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम पहुंची विरासत स्वराज यात्रा
Next: केराटिन हेयर ट्रीटमेंट क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.