Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑपरेशन स्माइल टीम की कार्रवाई में दो गुमशुदा महिलाएं सकुशल बरामद
  • अल्मोड़ा

ऑपरेशन स्माइल टीम की कार्रवाई में दो गुमशुदा महिलाएं सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 13/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन स्माइल टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर ऑपरेशन स्माइल टीम, कोतवाली सोमेश्वर और थाना देघाट पुलिस ने यह कार्रवाई की। पहले मामले में सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 9 मार्च को कोतवाली सोमेश्वर में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहू बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी और प्रभारी महिला कोतवाली व ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सुरागरसी के बाद महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। दूसरे मामले में देघाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 8 मार्च को थाना देघाट में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री 7 मार्च 2026 को बिना बताए घर से चली गई है। इस पर थाना देघाट में गुमशुदगी दर्ज की गई। प्रभारी महिला कोतवाली व ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी जानकी भंडारी तथा थानाध्यक्ष देघाट गंगा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की और गुरुवार 12 मार्च को युवती को जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम से मुलाकात के बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौटे, हड़ताल समाप्त
Next: अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं को विदेशी रोजगार के अवसर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.