Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीएम से मुलाकात के बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौटे, हड़ताल समाप्त
  • अल्मोड़ा

डीएम से मुलाकात के बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौटे, हड़ताल समाप्त

RNS INDIA NEWS 13/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-13 at 19.14.35_11zon

अल्मोड़ा। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। कलेक्ट्रेट में पर्यावरण मित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से भेंट कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद समाधान का आश्वासन मिलने पर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई। बताया गया कि पिछले दिनों सफाई को लेकर पर्यावरण मित्रों और नगर निवासी एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया था। पर्यावरण मित्रों ने संबंधित व्यक्ति पर उत्पीड़न और अभद्रता का आरोप लगाया था। इस संबंध में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन से शिकायत भी की थी। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित पर्यावरण मित्र नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए थे और शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके कारण नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सफाई कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से सकारात्मक सहयोग दिया जाएगा। महापौर अजय वर्मा और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा की मौजूदगी में उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पंवार ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। महापौर अजय वर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को नगर के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने नगरवासियों से भी अपील की कि वे नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, खुले में कूड़ा न डालें और पर्यावरण मित्रों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम धामी
Next: ऑपरेशन स्माइल टीम की कार्रवाई में दो गुमशुदा महिलाएं सकुशल बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.