Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं को विदेशी रोजगार के अवसर
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं को विदेशी रोजगार के अवसर

RNS INDIA NEWS 13/03/2026
rns featured image new

देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विदेशों में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए राज्य सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। इससे प्रदेश में ऐसे केंद्रों की संख्या दो हो जाएगी।

विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सदन में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत वर्ष 2023 से देहरादून में पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में इस केंद्र के माध्यम से कई युवाओं को विदेशों में नौकरी मिल चुकी है।

सरकार ने योजना के विस्तार के लिए बजट भी बढ़ाया है। पहले इस योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए 75 लाख रुपये का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 3.3 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से अधिक संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

अब तक इस योजना के तहत 147 युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 92 युवाओं को विभिन्न देशों में रोजगार मिल चुका है। प्रशिक्षण अवधि आठ से दस माह की होती है और इसके लिए 16 अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा 10 युवाओं के लिए सऊदी अरब में भी रोजगार का प्रस्ताव मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन स्माइल टीम की कार्रवाई में दो गुमशुदा महिलाएं सकुशल बरामद
Next: शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते कार चालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.