Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपरेशन मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजित की गई गोष्ठी
  • अल्मोड़ा

आपरेशन मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजित की गई गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं उन्हें शिक्षा हेतु प्रेरित किये जाने हेतु दिनांक 01-03-2021 से दिनांकः 30-04-2021 तक 02 माह का ऑपरेशन मुक्ति अभियान शुरू किया गया है।
उक्त अभियान को सफल बनाये जाने हेतु आज दिनांकः 15-03-2021 को मातवर सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व पुलिस टीम के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान अन्य विभागों से आये हुए अधिकारियों एवं गठित पुलिस टीमों को प्रदेश स्तर पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाई जा रही ऑपरेशन मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विस्तारपूर्वक बताया गया, तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ अभियान को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में परिचर्चा की गई। अभियान को सफल बनाने एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, एवं चार टीमें व दो अन्य टीमें विधिक सहायता, टैक्नीकल टीम गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा अभियान के प्रथम चरण में भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को चिह्नित करने, द्वितीय चरण में लोगों को भिक्षावृत्ति न करने के सम्बन्ध में जागरूक करने तथा तृतीय चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व परिजनों की बाल कल्याण समीति (सी0डब्लू0सी0) के समक्ष काउसिंलिंग किये जाने आदि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर बी0 पी0 टम्टा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, नासिर हुसैन निरीक्षक डीसीआरबी, शंकर सिंह अधिकारी अधीक्षक सम्प्रेक्षण गृह अल्मोड़ा, माया पाण्डे अधीक्षिका रा0 शिशु बाल गृह अल्मोड़ा, मंजू उपाध्याय अधीक्षिका रा0 बाल गृह डिगोरी, दीप चन्द्र बिष्ट चाइल्ड होल्पलाईन सल्ट, आशा पुरोहित श्रम विभाग, GRASS विभाग, रीता सौन GRASS विभाग इन्दिरा तिवारी रा0 जू0 हाईस्कूल गोपाल धारा, गीता जंगपांगी रा0 जू0 हाईस्कूल गोपालधारा, गिरीश चन्द्र जोशी चाईल्ड लाईन 1098 ओम प्रकाश बुड़ाथोकी मा0 वि0 गोपालधारा, आर एस0 गैड़ा मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, मंजू वर्मा नेगी, राजेन्द्र वर्मा, कैलाश पाण्डे, देवेन्द्र तोमक्याल व मंजू खाती आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती
Next: बीते एक दिन में 26 हजार से अधिक संक्रमित, 118 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.