Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • भाजपा सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती
  • उत्तर प्रदेश

भाजपा सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

लखनऊ, 15 मार्च (आरएनएस)। भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने खुदकुशी की धमकी के बाद हाथ की नस काट ली है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अंकिता ने रविवार देर रात को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें उसने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही खुदकुशी करने की बात कही। इसकी जानकारी पर एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने तीन टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया। देर रात काकोरी में सांसद के घर के पास से पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है। अंकिता ने वीडियो में कहा कि आयुष तुम कहते थे कि तुम्हारे घर वाले तुमसे प्यार नहीं करते हैं। मुझे प्यार करते थे। मैं तुम्हारे कारण यहां थी। मुझे किस हाल में छोड़ दिया। यह भी नहीं सोचा कैसे रहूंगी। खाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं है। मेरा सब कुछ लुट गया। मेरे बारे में भी नहीं सोचा। सीधे अपने घर चले गए। उन्हीं लोगों के पास जो तुमको प्यार नहीं करते थे। आज वही लोग अच्छे हैं। तुमने कहा था कि सरेंडर करने के बाद साथ रहूंगा। तुम थाने पर आए। वहां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जानकारी हुई। मैं थाने भी गई। वहां तुम नहीं मिले। तुमने मुझसे बात भी नहीं की।

मेरे मरने के बाद तुम याद रखोगे
अंकिता ने वीडियो में कहा कि तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुझे नहीं रहना है। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था। अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी। तुम्हारी गलतियों को भी मैने छिपाया। झूठी चोटें भी कई बार लगाईं। इसे भी मैने छिपाया। मुझे पता था कि तुम छोटे हो। लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। इसके अलावा वीडियो में कई और बातें कहीं।

अंकिता को भिजवाया महिला थाने
एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुुताबिक, वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर मडिय़ांव इंस्पेक्टर मनोज सिंह के साथ तीन टीमें लगाई गईं। देर रात सांसद के घर के पास पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शुरुआती दौर में 600 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान
Next: आपरेशन मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजित की गई गोष्ठी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.