Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग से कमाई के झांसे में साइबर ठगों के जाल में फंस गंवाए 9.10 लाख
  • देहरादून

ऑनलाइन ट्रेडिंग से कमाई के झांसे में साइबर ठगों के जाल में फंस गंवाए 9.10 लाख

RNS INDIA NEWS 11/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  शेयर ट्रेडिंग कर कमाई के झांसे में एक व्यक्ति 9.10 लाख रुपये गंवा बैठे। साइबर ठगों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाकर एक एप के जरिए रकम लगाई। ऑनलाइन पीड़ित को काफी लाभ दिखाया गया। जब ट्रेडिंग की रकम निकालने की कोशिश की तो धोखाधड़ी का पता लगा। बुजुर्ग की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित डॉ. दिप्तार्क दासगुप्ता की तहरीर पटेलनगर पुलिस थाने में साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा कि बीते जुलाई के अंतिम सप्ताह में उनकी मुलाकात व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति हर्ष गोयनका से हुई। जिसने खुद को फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट का सदस्य बताया। हर्ष ने खुद को सेबी के तहत पंजीकृत बताया और उन्हें शेयर मार्केट में निवेश के टिप्स देने लगा। शुरुआत में हर्ष ने दिप्तार्क से उनके खुद के रिटेल निवेशक खाते के जरिए शेयर खरीदने को कहा। बाद में उसने उन्हें एक ग्रुप दीपक एचएनआई स्टीयरिंग ग्रुप 69 में शामिल होने के लिए कहा। जिसका दावा था कि इसे कैपिटल माइंड के संस्थापक दीपक शेनॉय द्वारा मेंटॉर किया जाता है। इसके बाद हर्ष ने दिप्तार्क को एक ऐप के जरिए आईपीओ शेयंर खरीदने की सलाह दी। दिप्तार्क ने पांच सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए और विभिन्न खातों में पैसे भेजे। इन खातों में श्री साईं लक्ष्मी एंटरप्राइज, तरक नाथ साड़ी सेंटर, फिनेट ट्रेडिंग हब, और अन्य के नाम से बैंक खाते शामिल थे। कुल मिलाकर उन्होंने लाखों रुपये इन खातों में स्थानांतरित किए। सितंबर के अंतिम सप्ताह में जब दिप्तार्क ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने पैसे वापस नहीं दिए। इसके बाद हर्ष ने उनसे कैपिटल गेन टैक्स और संस्थागत सीट रिजर्वेशन फीस के नाम पर और पैसे मांगे। दिप्तार्क को तब यह महसूस हुआ कि यह एक धोखाधड़ी है। तब उन्होंने उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को तहरीर दी तो उस पर केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में की देरी तो होगी कार्रवाई
Next: ज्वेलरी खरीदने के झांसे में गहने चुरा ले गईं दो महिलाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.