Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ऑनलाइन संबंद्धता की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग
  • पौड़ी

ऑनलाइन संबंद्धता की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड से जुड़े प्राइवेट कॉलेज और शिक्षण संस्थान संचालकों ने गढ़वाल विवि से सत्र 2020-21 की सबंद्धता शुल्क पर आपत्ति जताई है। साथ ही ऑनलाइन संबंद्धता की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग की है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम में पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर मंगलवार को विवि के कुलसचिव व अन्य अधिकारियों से करीब 20 प्राइवेट कॉलेजों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से विवि के स्तर से सबंद्धता पत्र जारी न किए जाने से छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। छात्रवृत्ति के लिए वर्तमान सत्र का सबंद्धता पत्र मांगा जा रहा है। इसको देखते हुए विवि से सबंद्धता पत्र जारी करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि विवि कॉलेजों व संस्थानों से निरीक्षण के नाम पर प्रति कोर्स एक सदस्य 17 हजार 500 रूपए लेने की बात कह रहा है। जबकि एक कोर्स की निरीक्षण टीम में पांच सदस्य शामिल होंगे। इस हिसाब से उन्हें प्रति कोर्स निरीक्षण शुल्क 86500 के साथ ही अलग से 5000 रूपए सबंद्धता शुल्क देना पड़ रहा है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान सबंद्धता शुल्क देने को तैयार हैं लेकिन निरीक्षण शुल्क के नाम पर वसूली जा रही रकम को लेकर सहमत नहीं हैं। कहा विवि से ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर विवि ने सकारात्मक आश्वासन दिया है, लेकिन यदि विवि आश्वासन पर खरा नहीं उतरा तो उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी। इस मौके पर रूड़की से प्रमोद अग्रवाल, हरिद्वार से संदीप चौधरी, लक्सर से अंबरीष गर्ग, देहरादून से निशांत थपलियाल, जितेंद्र यादव, कोटद्वार से अजयपाल सिंह रावत, जलज गौड़ी, सौरभ भूषण, सुनील सैनी, विजय रावल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous:  विकासखंड चौखुटिया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, शिकायतों का हुआ निस्तारण
Next: 9 अक्तूबर तक रोका रेलवे ने काम, आंदोलन स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.