Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 9 अक्तूबर तक रोका रेलवे ने काम, आंदोलन स्थगित
  • पौड़ी

9 अक्तूबर तक रोका रेलवे ने काम, आंदोलन स्थगित

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की अनदेखी को लेकर चल रहा आंदोलन 9 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया गया है। तब तक रेलवे भी परियोजना का काम नहीं करेगा। नौ अक्तूबर को ऋषिकेश में रेलवे और प्रभावितों के बीच बैठक होगी। इसके बाद प्रभावित आगे की रणनीति तय करेंगे। पिछले दिनों से रेलवे प्रभावितों के हक में आंदोलन चला रहे पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्रीनगर में पत्रकार वार्ता में रेलवे की ओर से संबंधित जिलाधिकारियों को दिए जा रहे फंड में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नैथानी का आरोप है कि संबंधित जिलों के विधायक और मंत्री जिलाधिकारियों के माध्यम से संबंधित फंड को मनमाने ढंग से बांट रहे हैं और इसका फायदा प्रभावितों को नहीं मिल रहा है।
मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि लगातार रेलवे का कार्य बाधित कर स्थानीय युवाओं के रोजगार, रेलवे में निर्माण संबंधी कार्य में स्थानीय वाहनों को लगाने, प्रभावितों को उचित मुआवजा देने, ब्लास्टिंग से लोगों के घरों को हो रहे खतरे पर मुआवजा देने सहित कई ऐसे काम है, जो रेलवे नहीं कर रहा है। कांग्रेस के आह्वान पर जगह-जगह रेलवे का कार्य बाधित है, तो रेलवे के अधिकारियों ने व्यासी में पहुंचकर यह बात रखी कि 9 अक्तूबर को ऋषिकेश में समस्त प्रभावित क्षेत्र के लोगों की बैठक होगी। जिसमें रेलवे के अधिकारी, संबंधी कंपनियों के अधिकारी एवं प्रभावित रहेंगे। बैठक में लोगों की समस्याओं का समाधान निकल गया तो ठीक है, नहीं तो नौ अक्तूबर के बाद फिर से कांग्रेस रेलवे काम बंद करेगी। जीवीके कंपनी के सवाल पर छह अक्तूबर को बैठक में मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो कंपनी का पॉवर हाउस बंद किया जायेगा। चाहे प्रशासन कोई भी धारा लगा दे। पीसी में कांग्रेस पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र नेगी, रघुवीर भंडारी, मोहनानंद डोभाल, भगत डागर, लाल सिंह नेगी, मीना रावत, राजेश जुगराण, नवीन पुंडीर, रामलाल नौटियाल, दिनेश भंडारी, गीता लाल, रघुवीर मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन संबंद्धता की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग
Next: आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सभी के लिए अनिवार्य : कृतिका कुलहरी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.