Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन लोन के चक्कर में सरकारी सस्ता गल्ला संचालक ने गंवाए 2.80 लाख
  • देहरादून

ऑनलाइन लोन के चक्कर में सरकारी सस्ता गल्ला संचालक ने गंवाए 2.80 लाख

RNS INDIA NEWS 09/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सरकारी सस्ता गल्ला दुकान संचालक को साइबर ठगों ने ऑनलाइन लोन देने का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने दस लाख रुपये के पर्सनल लोन का झांसा देकर यह रकम पीड़ित से जमा करवा ली। इसके बाद आरोपी और रकम की मांग करते रहे। तब पीड़ित को समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगी हो रही है। साइबर धोखाधड़ी को लेकर घनश्याम सिंह (62) निवासी सेवलाकलां ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि वह सस्ते गल्ले राशन की दुकान चलाते हैं। कुछ समय पहले बेटी का विवाह किया। इसके बाद काफी कर्ज हो गया था। कहा कि कुछ समय पहले उनके पास धानी इंस्टेंट पर्सनल लोन कंपनी से जुड़ा बताकर एक व्यक्ति ने फोन किया। पीड़ित ने लोन लेने के लिए सहमति जता दी। आरोप है कि इसके बाद दस लाख रुपये का पर्सनल लोन देने का झांसा दिया गया। फाइल चार्ज, टैक्स आदि बताकर आरोपियों ने पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में कुल 2.80 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़ित को समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगी हो रही है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेजों के 306 टेक्नीशियन पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
Next: फरार नशा तस्कर गाजियाबाद से दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.