Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन लड़की बुलवाने के फेर में हुई 4 लाख की फजीहत
  • देहरादून

ऑनलाइन लड़की बुलवाने के फेर में हुई 4 लाख की फजीहत

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

देहरादून।  देहरादून में ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस (युवती) के फेर में एक आईटी कर्मचारी को चार लाख की चपत लग गई। पीड़ित को आरोपी ब्लैकमेल करते रहे और पैसे ऐंठते रहे। इससे परेशान होकर कर्मचारी ने नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट लिखवा दी।
पुलिस ने बताया कि, ओल्ड नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बीती सात फरवरी को सुडको नाम की साइट देखी। वह आईटी कर्मचारी है। इस साइट पर मिले लिंक पर एस्कॉर्ट सर्विस के लिए संपर्क किया और ऑनलाइन 550 रुपये का भुगतान भी किया। इसके बाद उसे कुछ युवतियों की फोटो भेजी गई।

पीड़ित को ईसी रोड स्थित एक होटल में बुलाया गया। वह मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद कॉल कर उससे कुछ और रकम जमा कराने को कहा गया। नौ मार्च को एक व्हाट्सऐप कॉल आई। आरोपी ने खुद को पुलिसवाला बताया और धमकाकर कहने लगा कि उसके खिलाफ जयपुर में लड़की खरीदने का केस दर्ज होने वाला है। उसने पीड़ित से यह मामला रफा-दफा कराने के नाम 90 हजार मांगे। पीड़ित ने यह रकम भी भेज दी। इसके बाद खुद को साइबर सेल अफसर बताकर आरोपियों ने फिर रकम मांगी। पीड़ित ने उनके खाते में 4.03 लाख रुपये जमा कर दिए।

गुजरात तक काटे चक्कर: पीड़ित को छह अप्रैल को फोन कर गुजरात साइबर सेल में बुलाया गया। कहा गया कि वहां साइबर पुलिस ने गैंग पकड़ा है, जिसने उसके साथ ठगी की थी। बताया गया कि वह आकर केस दर्ज करवा दें। पीड़ित वहां गया और उस नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि साइबर सेल आरोपियों के साथियों को पकड़ने उदयपुर चली गई है। पीड़ित को वहां से फिर बुलाया गया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के साथ जिन बैंक खातों में रकम गई, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रदीप चौहान, इंस्पेक्टर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हवा से आई दुर्गंध ने खोला बंद कमरे का राज, तीन महीने पुरानी मिली महिला की लाश
Next: विधायक धामी के बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, अब कार्रवाई की तैयारी में हाईकमान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.