Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हवा से आई दुर्गंध ने खोला बंद कमरे का राज, तीन महीने पुरानी मिली महिला की लाश
  • देहरादून

हवा से आई दुर्गंध ने खोला बंद कमरे का राज, तीन महीने पुरानी मिली महिला की लाश

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
default featured image

देहरादून। देहरादून के एक पेइंग गेस्टहाउस से महिला की करीब तीन महीने पुरानी लाश मिली है। पश्चिम बंगाल की 30 वर्षीय महिला की लाश कमरे में रखे बेड के बॉक्स में सड़ता रहा। बुधवार रात जब तेज हवाएं चलीं तो आसपास दुर्गंध फैल गई। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़ा गया तो राज खुल गया। उधर, पति तीन महीने से फरार बताया जा रहा है।

राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, जाखन में कपूर पेइंग गेस्ट हाउस है। यहां रीफैन बीबी निवासी मातपारा बर्धमान पश्चिम बंगाल अपने पति अजरुल लश्कर निवासी भगवान खाली पश्चिम बंगाल के साथ किराये पर रहती थी। जनवरी में अजरुल पीजी में ताला लगाकर पश्चिम बंगाल चला गया। उसने लोगों से कहा था कि उसकी पत्नी पहले ही यहां से जा चुकी है और वह कुछ दिन में लौट आएगा। लेकिन, वह जनवरी से अब तक नहीं लौटा और बीते दो महीने का किराया भी नहीं चुकाया। बुधवार रात तेज हवाएं चलीं तो पूरे पीजी में दुर्गंध फैल गई। रात करीब 12:30 बजे दरवाजे का ताला तोड़ा गया। अंदर बेड के बॉक्स में कंबल से लिपटी लाश सड़ चुकी थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी। साथ ही, महिला के पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

मसूरी के स्पा सेंटर में करती थी काम
महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली बाकी महिलाओं को भी बुलाया। इस दौरान शिनाख्त हुई तो पश्चिम बंगाल से उसके परिजनों को बुलाने के लिए संपर्क किया गया। लेकिन, गरीबी का हवाला देते हुए उन्होंने दून आने से इनकार कर दिया। पुलिस को पता लगा कि रीफैन कई साल पहले पश्चिम बंगाल छोड़ चुकी थी।  राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि महिला मसूरी स्थित एक स्पा सेंटर में पति संग काम करती थी।

साथी महिला को सौंपी गई लाश
मसूरी स्थित स्पा सेंटर में मृतका की परिचित एक और युवती काम करती है। परिजनों के आने से मना करने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश उसके हवाले कर दी। इसके बाद वे स्पा सेंटर संचालक के साथ अंतिम संस्कार को ले गई।

हत्या की वजह का पता नहीं चला
खुद को पति बताकर पीजी में महिला के साथ रहने वाला व्यक्ति फरार है। उसने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए हैं। ऐसे में महिला की हत्या की वजह क्या रही? पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस वारदात को लेकर पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने मामूली विवाद में पति का सिर दराती से काटकर किया अलग, कटा सिर लेकर पहुंची थाने
Next: ऑनलाइन लड़की बुलवाने के फेर में हुई 4 लाख की फजीहत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.