Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर युवती से 1.77 लाख की ठगी
  • हरिद्वार

ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर युवती से 1.77 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 05/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर सिडकुल की एक युवती से 1.77 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि नवोदयनगर सिडकुल निवासी पूजा भट्ट (26) पुत्री मनीराम भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने नौकरी की जानकारी देते हुए उसे एक प्लेटफॉर्म का लिंक भेजा और उसमें रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद छह मई को फ्रॉड लिंक के जरिए उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में 50-50 हजार रुपये और 7 मई को 77,906 रुपये निकाल लिए गए।इस तरह कुल 1,77,906 रुपये उसके खाते से निकाले गए। पीड़िता के अनुसार, यह रकम सुनील वसंत हिवाले नाम के व्यक्ति के बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाते और आदर्श सुभाष कोर नामक व्यक्ति के कर्नाटका बैंक खाते में ट्रांसफर हुई। इनमें से 77,906 रुपये की राशि बैंक ने होल्ड कर दी, लेकिन एक लाख रुपये अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने रखा सामूहिक उपवास
Next: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.