Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आफिस में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
  • देहरादून

आफिस में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित एक आफिस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र कुछ घंटो में ही चोर को चोरी किये गये माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते वीरवार को संजय अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार अग्रवाल निवासी प्रीतम रोड द्वारा थाना डालनवाला मेें तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके आफिस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया कि उनके क्लोवर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ऑफिस सर्कुलर रोड में घुसकर चोरों द्वारा दो लैपटॉप एचपी, एक डिजिटल एसएलआर कैमरा व बाथरूम की फिटिंग व टौंटियां चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को इस बीच सूचना मिली कि उक्त चोरी में शामिल चोर तिब्बती मार्केट के समीप देखा गया है तथा वह कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान से उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उक्त चोरी की घटना कबूल करते हुए उसने अपना नाम वीरू साहनी पुत्र राजगीर साहनी निवासी बिहार हाल आजाद कालोनी, गोविंदगढ़ बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चुराये गये 2एचपी लैपटॉप, एक कैनन डीएसएलआर कैमरा, एक लेंस कैनन, एक बैटरी चार्जर मय चार्जिंग लीड बरामद किया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठगी मामले में ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
Next: महिला जनप्रतिनिधियों ने सीखा बजट तैयार करना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.