Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ओडिशा से लालपुर इंटर्नशिप करने आई युवती की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

ओडिशा से लालपुर इंटर्नशिप करने आई युवती की हत्या

RNS INDIA NEWS 06/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ओडिशा से लालपुर की एक फैक्ट्री में इंटर्नशिप करने आई युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के ममेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर मकान मालिक के पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर युवती का शव बड़ौर नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मूल बिहार हाल जेकेपुर, रायगढ़ (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय सृष्टि शर्मा पुत्री रविशंकर शर्मा छह माह पहले लालपुर स्थित एक फैक्ट्री में इंटर्नशिप करने आई थी। वह लालपुर में भारतीय स्कूल के पास कामेश्वर सिंह के मकान में किराए पर रहती थी।
मंगलवार को उसकी इंटर्नशिप पूरी होने के बाद वह अपना प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज लेने के लिए दोपहर करीब ढाई बजे कमरे पर लौटी थी। सृष्टि के ममेरे भाई अमृत शर्मा निवासी गौर सिटी नोएडा ने बताया कि ढाई बजे के बाद से सृष्टि का मोबाइल बंद आ रहा था। बुधवार को उसकी दिल्ली से इंदौर की ट्रेन थी, जिससे परिजन चिंतित हो गए। इस पर अमृत अपने मित्रों सूरज कुमार और मनीष के साथ बुधवार शाम लालपुर पहुंचा। कमरे पर सृष्टि नहीं मिली। मकान मालिक की पत्नी सरोज सिंह अस्पताल में भर्ती थीं और मकान मालिक घर पर नहीं थे। घर पर मौजूद उनके पुत्र अमित सिंह ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर अमृत और उसके साथियों ने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें मंगलवार रात करीब 12 बजे अमित एक अन्य युवक के साथ बाइक पर चादर में लिपटी कोई भारी वस्तु ले जाता दिखा। अमृत ने पुलिस को तहरीर देकर अमित और उसके भाई सुमित पर हत्या का शक जताया। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर सृष्टि का शव लालपुर श्मशान घाट के पीछे बड़ौर नदी से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिस्त्री की हत्या करने वाला आरोपी मजदूर गिरफ्तार
Next: 23 नवंबर को होगी पदमश्री टॉम आल्टर को समर्पित अल्ट्रा मैराथन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.