Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पैरोल पर छूटने के बाद हत्यारोपी फरार, मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

पैरोल पर छूटने के बाद हत्यारोपी फरार, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पैरोल पर घर लौटा एक हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तत्कालीन विवेचक एवं एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि ग्राम कोपा कृपाली गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और रविंद्र सिंह उर्फ हैपी को वर्ष 2018 में हत्या, लूटपाट और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पेचकस, तमंचा व लूटा गया वाहन मुठभेड़ के दौरान थाना झनकईया क्षेत्र में बरामद किया गया था। अभियोग न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय तृतीय रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में विचाराधीन है। जगजीत सिंह उर्फ जग्गा ने उच्च न्यायालय से 2 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक 20 दिन की पैरोल प्राप्त की थी। इस अवधि के समाप्त होने के बाद जगजीत सिंह को न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय में 24 अप्रैल को आत्मसमर्पण करना था लेकिन जगजीत सिंह 20 अप्रैल को ही अपने घर से फरार हो गया। परिजन उसके बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के कृत्य को गंभीर मानने के अलावा गंभीर खूंखार शातिर अपराधी होने पर किसी अन्य गैंग के साथ जोड़कर आपराधिक घटनाएं करने की संभावना को देखते हुए एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ धारा 224 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच गूलरभोज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
Next: गृह क्लेश के चलते ग्रामीण ने गटक जहर, मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.