Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • न्यायालय आदेश की अवमानना का आरोप
  • पिथौरागढ़

न्यायालय आदेश की अवमानना का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
default featured image

पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेश की अवमानना करने पर सभासदों ने प्रशासन व नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई है। 7 सभासद व 1 पूर्व सभासद ने नगर पालिकाध्यक्ष, डीएम, एडीएम, एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाही की मांग की है। पिथौरागढ़ में देव सिंह मैदान के समीप अनुबंध के विपरीत निर्माण करने पर सभासदों ने आक्रोश जताया है। सभासद कमल कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार, रविंद्र सिंह बिष्ट, किशन सिंह खडायत, सरस्वती मखौलिया, पवन सिंह माहरा व पूर्व सभासद चंद्रशेखर मखौलिया ने डीएम सहित अन्य आला अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाही की मांग की है। बताया कि पिथौरागढ़ नगर पालिका ने केंद्र सरकार पोषित संगठित विकास योजना में देव सिंह मैदान के समीप व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया। जिसमें दो हाल व 16 दुकानें अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांगों के लिए बनाई गई थी। नगर पालिका ने 2008 में भवन को अस्पताल खोलने के लिए आवंटित की। अस्पताल की जगह होटल, रेस्टोरेंट खोलने के साथ साथ उसकी छत पर निर्माण कार्य को लेकर एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दाखिल की। कोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सचिव शहरी विकास, डीएम, एसडीएम, जिला विकास प्राधिकरण, नगर पालिका पिथौरागढ व होटल स्वामी को नोटिस भेजा। कहा कि न्यायालय के आदेश को ताक में रखकर शटर बंद कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने न्यायालय की अवमानना करने वालों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राइस मिलरों और किसानों के बीच विवाद, 2 घंटे बंद रही धान तौल
Next: गंगोलीहाट और बेरीनाग में छड़ी यात्रा का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.