Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नुकसानदायक है केमिकल रंगों का उपयोग
  • देहरादून

नुकसानदायक है केमिकल रंगों का उपयोग

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  होली पर इन दिनों बाजार में केमिकल वाले रंगों की भरमार है। ऐसे रंग आंखों और त्वचा, दोनों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। रसायन मिले इन रंगों से अस्थमा और एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। एम्स ऋषिकेश ने होली पर स्वास्थ्य एडवाईजरी जारी कर सलाह दी है कि, होली खेलते समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। होली के त्योहार में रंग लगाते और खेलते वक्त बरती जाने वाली लापरवाही स्वास्थ्य को सीधा नुकसान पंहुचा सकती है। खासकर जब हम होली में प्राकृतिक रंगों की जगह केमिकल युक्त रंगों का उपयोग कर रहे हों तो इसका हमारी त्वचा और शरीर के अन्य भागों में प्रतिकूल असर पड़ सकता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार इन रंगों से सबसे अधिक हमारी आंखें और चेहरे की त्वचा प्रभावित होती है। ऐसे में जरूरी है कि होली खेलते समय हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एम्स ऋषिकेश में नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डा संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि होली पर अपनी आंखों की देखभाल करना न भूलें। होली के अगले दिन कई लोग आंखों में जलन, दर्द और रोशनी कम होने की शिकायत लेकर आते हैं। डा मित्तल ने बताया कि आंखों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कोशिश करें कि रंगों के छींटें आंखों में न जाये। उन्होंने बताया कि होली खेलते समय हमेशा प्राकृतिक और हर्बल रंगों का उपयोग करना फायदेमंन्द रहता है। ये रंग आंखों के लिए कम हानिकारक होते हैं। सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि यदि रंग आंखों में चला जाय तो आंखों को तुरंन्त साफ पानी से धोएं लेकिन आंखों को रगड़ने की गलती कतई न करें।

चेहरे और त्वचा का करें बचाव
त्वचा रोग विभाग के हेड डा नवीन कुमार कन्सल ने बताया कि केमिकल रंगों के इस्तेमाल से चेहरे पर जलन की समस्या हो जाती है। इसके अलावा यदि यह रंग मुंह में चले जाये तो अस्थमा और एलर्जी की शिकायत के साथ-साथ इनसे चेहरा खराब भी हो सकता है। नकली रंगों से अक्सर चेहरे में जगह-जगह दाने निकलना, खुजली होना, त्वचा का लाल हो जाना व त्वचा में जलन पैदा होने की समस्या हो जाती है। डा कंसल ने सलाह दी है कि कोशिश करें कि होली में प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें। बाजार में उपलब्ध ज्यादातर रंगों में पारा, सिलिका, अभ्रक और सीसे का मिश्रण होता है। इस प्रकार के रंगों से त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिए नारियल या सरसों का तेल लगाना लाभकारी होता है। ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने की होली मिलन समारोहों में शिरकत
Next: गन्ना किसानों के लिए 708.31 लाख छठी किश्त जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.