Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का अल्मोड़ा में स्वागत
  • अल्मोड़ा

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का अल्मोड़ा में स्वागत

RNS INDIA NEWS 24/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तराखंड की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह का आयोजन अल्मोड़ा जनपद इकाई द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने की। इस अवसर पर नव-निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव गोपाल दत्त गुरुरानी ने किया। उन्होंने संगठन में नए पत्रकारों को जोड़ने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, न्यूज़ इमरजेंसी रिलीफ फंड, मीडिया वेलफेयर फाउंडेशन तथा उत्तर पद हिंदी मासिक पत्रिका की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन में अनुशासन बनाए रखने और स्वच्छ छवि वाले पत्रकारों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने त्रैमासिक बैठकों के आयोजन, राष्ट्रीय पर्वों के उत्सव, निशुल्क मेडिकल कैंप और दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने पर बल दिया। अल्मोड़ा इकाई के जिला अध्यक्ष दरबान सिंह ने संगठन को सुदृढ़ करने और दूरस्थ क्षेत्रों में बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में सचिव एवं उपाध्यक्ष पद रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही भरा जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी, महासचिव गोपाल दत्त गुरुरानी, संगठन मंत्री कैलाश चंद्र भट्ट, प्रदेश सचिव पुष्पेश राणा, स्वराज पाल, कंचना तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, हरीश त्रिपाठी, विनोद जोशी, शिवदत्त पांडे, गणेश रावत और मोहित अधिकारी सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम मार्ग सुधरा, अब स्थानांतरण की मांग तेज
Next: देहरादून-हरिद्वार टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.