Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम मार्ग सुधरा, अब स्थानांतरण की मांग तेज
  • अल्मोड़ा

लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम मार्ग सुधरा, अब स्थानांतरण की मांग तेज

RNS INDIA NEWS 24/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम पार्षद एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के नेतृत्व में पार्षदों और स्थानीय नागरिकों का एक शिष्टमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम मार्ग के सुधारीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। स्थानीय नागरिकों के प्रयासों और जिला प्रशासन की पहल से यह सड़क अब पहले से बेहतर स्थिति में आ गई है, जिसके लिए सभी ने आभार व्यक्त किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने गैस गोदाम को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि घनी आबादी के बीच स्थित गैस गोदाम और पास में ही मौजूद विद्युत सब-स्टेशन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने आशंका जताई कि किसी भी बड़ी घटना से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, गैस गोदाम तक आने वाले बड़े ट्रकों के कारण लिंक मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि जब तक गैस गोदाम को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर निगम पार्षद अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, ज्योति साह, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी, नामित जोशी, हेमंत कुमार पांडे एवं अभिजीत तिवारी, दीप जोशी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 मार्च
Next: नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का अल्मोड़ा में स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.