Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल जनपद के छात्र-छात्राओं ने जीआईसी हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब का किया भ्रमण
  • अल्मोड़ा

नैनीताल जनपद के छात्र-छात्राओं ने जीआईसी हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब का किया भ्रमण

RNS INDIA NEWS 22/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में नैनीताल जनपद के चार विद्यालयों जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के 62 बालिकाओं, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के 30 बालिकाओं, राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली के 11 बालिकाओं, व राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के 14 बालिकाओं कुल 117 बालिकाओं व आठ शिक्षक शिक्षिकाओं के दल ने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत भ्रमण किया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य व अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने दल का स्वागत किया एवं बताया कि किस प्रकार रोजमर्रा के जीवन में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान एटीएल में उपलब्ध उपकरणों व मशीनों की सहायता से किया जा सकता है उन्होंने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री डी प्रिंटिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स की मूल अवधारणा को समझाया एवं विभिन्न ग्रुप में लैब का भ्रमण कराकर उपलब्ध मशीनों थ्री डी प्रिंटर, डेस्कटॉप कटिंग सिस्टम, टेलिस्कोप, हॉट ग्लू गन, सोल्डरिंग किट्स, टूल किट्स ऑस्किलोस्कोप आदि के संचालन की जानकारी दी। विद्यार्थियों को फोटो गैलरी भी दिखाई गई। इस अवसर पर इंजीनियर राहुल शर्मा ने विद्यार्थियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अटल टिंकरिंग लैब में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न सेंसर, एड्रिनो व अन्य उपकरणों की जानकारी दी। कार्यक्रम की समन्वयक प्रेमशीला सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों ब्लाइंड स्टिक, मूविंग रोबोट, रडार, रॉकेट्स, ड्रोन, रोबोट आदि की प्रशंसा की एवं कहा कि लैब में हो रहे नवाचारों का लाभ भ्रमण में आए विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। भ्रमण दल के सदस्यों ने विद्यालय की लैब की सराहना की। कार्यक्रम में प्रेम शीला सिंह, पप्पल चौधरी, रागिनी गोयल, लता त्रिपाठी, नारायण सिंह धर्मशक्तू ,नीरज तिवारी, संकुल भारद्वाज, दिनेश कुमार, टी. डी. भट्ट, डॉ. निर्मल कुमार पंत, भगवत सिंह बगड़वाल, हिमांती टम्टा, विक्रम, मुकेश कुमार, प्रियंका आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता बोरा ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Next: चौंसली से रौनडाल को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.