Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एनएसटीआई का कर्मचारी सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला
  • नैनीताल

एनएसटीआई का कर्मचारी सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  काठगोदाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान(एनएसटीआई) का कर्मचारी सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। शनिवार को परिजन पहुंचे तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया। काठगोदाम क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान संचालित किया जाता है। जहां शिल्पकार प्रशिक्षण, उन्नत कौशल प्रशिक्षण व प्रशिक्षु प्रशिक्षण योजनाओं के तहत स्किल प्रशिक्षण दिया जाता है। पुलिस के मुताबिक इस संस्थान में हरियाणा के भिवानी निवासी 31 वर्षीय अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ट्रेनर के रूप में तैनात थे। वह संस्थान में बने सरकारी आवास के एक कमरे में रहते थे। शुक्रवार को जब वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो अमित फंदे पर लटके मिले। तत्काल उन्हें एसटीएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है। एसओ ने बताया कि कमरे की तलाशी ली गई लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि एक डायरी उनके कमरे से मिली है। जिसमें कुछ पत्र मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। लेकिन मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली खेलकर वापस आ रहे युवक पर हमला
Next: रेलवे पार्किंग काठगोदाम में पांच वाहन जले

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.