Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एनआरआई मतदाता भी करेंगे इस विस चुनाव में अपने मत का प्रयोग
  • उत्तराखंड

एनआरआई मतदाता भी करेंगे इस विस चुनाव में अपने मत का प्रयोग

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तखण्ड विधानसभा चुनाव में इस बार एनआरआई मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रदेश में 35 एनआरआइ ने फार्म छह ए भरने के बाद मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें 24 पुरुष और 11 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दौरान इनका पासपोर्ट मतदाता पहचान पत्र के रूप में मान्य होगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि अनिवासी भारतीय भी मतदाता के रूप में पंजीकृत हो सकते हैं। इसके लिए अनिवासी भारतीयों को सुविधा दी गई है कि वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मूल निवास स्थान से संबंधित दस्तावेज संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष फार्म छह ए के साथ प्रस्तुत करने होते हैं। यह व्यवस्था वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी थी लेकिन तब किसी अनिवासी भारतीय ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी।

इस विधानसभा चुनाव में पहली बार यह व्यवस्था प्रभावी हुई है। प्रदेश में मतदाता सूची बनाने के लिए चली प्रक्रिया में 35 एनआरआइ के सभी दस्तावेज सही और पूर्ण पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया। अब ये सभी मतदान के लिए पात्र हो गए हैं। बशर्ते मतदान के दौरान ये उत्तराखंड में हों।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि अनिवासी भारतीय मतदाता बन सकते हैं। इस बार प्रदेश में 35 प्रवासी भारतीय मतदाता हैं। इन्हें मतदान के लिए मतदान केंद्र पर अपना पासपोर्ट पहचान दस्तावेज के रूप में दिखाना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस चुनाव के मद्देनजर 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी
Next: अल्मोड़ा में कोरोना के 113 नए मामले

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.