Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवंबर प्रथम सप्ताह में रा०मा०वि० को मिलेंगे 199 अतिथि शिक्षक
  • अल्मोड़ा

नवंबर प्रथम सप्ताह में रा०मा०वि० को मिलेंगे 199 अतिथि शिक्षक

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। लंबे अरसे से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को राहत मिलने जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। नवंबर प्रथम सप्ताह में 199 अतिथि शिक्षकों को काउंसलिग के बाद विद्यालयों में नियुक्ति दे दी जाएगी। जनपद के 263 हाईस्कूल-इंटर कालेजों में वर्तमान में एलटी व प्रवक्ता संवर्ग में 557 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। शासन के निर्देश पर राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किए जाने के साल 2015 में अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था शुरू की गई। यह व्यवस्था साल 2018 के मार्च माह तक चली। इसके बाद इन शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिए जाने से यह व्यवस्था ठप चल रही थी। इस सत्र से यह व्यवस्था फिर शुरू कर दी गई है। इसके लिए पहले चरण में वर्ष 2015 से मार्च 2018 तक विद्यालयों में कार्य किए अतिथि शिक्षकों से आवेदन पत्र मांगे गए। इसके एलटी संवर्ग के सामान्य शाखा में 102 तथा महिला शाखा में 16 तथा प्रवक्ता संवर्ग के सामान्य शाखा में 63 व महिला शाखा में 18 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। नियुक्ति के लिए अब इन अ‌िर्भ्यथयों की काउंसलिग तीन व चार नवंबर को होगी। इस प्रकार नवंबर प्रथम पखवाड़े के भीतर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इससे काफी समय बाद खुल रहे विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को राहत मिल सकेगी।
शासन व विभाग छात्रों के बेहतर हितों के लिए प्रयासरत है। अतिथि शिक्षकों के आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद उनकी जांच कर ली गई है। जिला मुख्यालय में इसके लिए काउंसलिग तीन व चार नवंबर को होगी। इसके बाद अतिथि शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। यह शिक्षक एक सप्ताह के भीतर स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। -हर्ष बहादुर चंद, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध गांजा रखने व परिवहन करने के सम्बन्ध में अभियुक्त को हुई 2 साल की सजा
Next: भदौरा गांव में पहली बार पहुंचा वाहन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.