Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नूंह हिंसा : नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

नूंह हिंसा : नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/09/2023
rns featured image new

गुरुग्राम/चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक मामन खान को 31 जुलाई को नूंह हिंसा मामले में जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पेशी के बाद अदालत ने विधायक को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, प्रशासन ने जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। साथ ही दो दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।
सांप्रदायिक झड़पों के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान आरोपी थे। उन्हें गुरुवार देर रात राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी में धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्व को बढ़ावा देने सहित अन्य आरोप शामिल हैं। एसआईटी ने मामन खान को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने विधायक खान को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विधायक मामन खान की गिरफ्तारी पर नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारणियां ने कहा कि नूंह के बडकली चौक पर हुई हिंसक घटना में मामन खान की भूमिका मिली है। इसके साथ ही विधायक मामन खान दंगा फैलाने वालों के संपर्क में भी थे। 31 जुलाई को विधायक की लोकेशन भी हिंसा वाली जगह के आसपास मिली है। अगले आदेश तक जिले में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ विधायक के गांव भादस और आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी. एस.एन. प्रसाद ने एक आदेश में कहा कि व्हाट्सऐप, फेसबुक, एक्स जैसे विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई एसएमएस भेजने संबंधी सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश हरियाणा राज्य में जिला नूंह के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है। यह आदेश 15 सितंबर सुबह 10 बजे से 16 सितंबर रात 12 बजे तक तक प्रभावी रहेगा।
नूंह के उपायुक्त ने गुरुवार को उन्हें पत्र लिखकर आशंका व्यक्त की थी कि जिले में तनाव, प्रदर्शन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सकता है और शांति भंग हो सकती है। इसके बाद सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व वाले जलाभिषेक यात्रा पर भीड़ ने हमला किया था। हमले के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से अधिकतर पर जलाभिषेक यात्रा के दौरान हमला हुआ था। गुरुग्राम से सटी एक मस्जिद पर हुए हमले में एक मौलवी की मौत हो गई थी। गुरुवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई थी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 अक्तूबर की तारीख तय की है। नूंह हिंसा में 7 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोयला घोटाला : पूर्व अधिकारी ने दोषसिद्धि के खिलाफ अपील की
Next: अधिशासी अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कर रानीधारा मार्ग से हटवाया मलबा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.